CSK out of IPL 2024 After MS Dhoni Spotted Riding Bike In Ranchi

MS Dhoni : आईपीएल से बाहर होने के बाद रांची में बाइक चलाते दिखे महेंद्र सिंह धोनी, क्या ले रहे हैं संन्यास ?

Headlines News Sports

MS Dhoni Spotted Riding Bike In Ranchi : पांच बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को शनिवार (18 मई) को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने 27 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही सीएसके आईपीएल 2024 से बाहर हो गई।

चेन्नई सुपर किंग्स सीएसके के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2024 से बाहर होने के बाद रविवार को रांची लौट आए। धोनी को रांची में बाइक चलाते देखा गया।

MS Dhoni

अपने गृहनगर लौटने के बाद क्रिकेट के दिग्गज हल्के मूड में थे। ये तो सभी जानते हैं कि धोनी को बाइक्स का बहुत शौक है. रांची में बाइक चलाते हुए उनका एक वीडियो अब वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो पर खूब प्रतिक्रियाएं आ रही हैंv धोनी रविवार को रांची पहुंचे. 42 वर्षीय धोनी की कार को घेरे हुए प्रशंसकों का मुस्कुराकर अभिवादन कर रहे थे।

सीएसके के लिए पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की। 14 मैचों में 53.67 की शानदार औसत और 220.55 की स्ट्राइक रेट से 161 रन बनाए। माना जा रहा है कि आरसीबी के खिलाफ मैच धोनी का आईपीएल में आखिरी मैच होगा।

सीएसके के गेंदबाजी सलाहकार एरिक सिमंस से आईपीएल में धोनी के भविष्य के बारे में पूछा गया। उन्होंने कहा कि केवल एमएस ही जानते हैं कि वह क्या करना चाहते हैं। सूत्रों के मुताबिक वह अपने संन्यास की घोषणा कर रहे हैं।